दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे रानी दुर्गावती तिराहे पर:सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक पलटा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर जगह जगह मवेशियों का रोड़ पर डेरा होने की बजह से आय दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पिछले कई दिनों से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं,जिसमें मवेशी को बचाने के चक्कर में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों की जान भी जा चुकी है। यदि दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे की बात करें, तो सिग्रामपुर से जबेरा नोहटा अभाना के बीच में कई जगहों पर मवेशी बैठे मिलते हैं, जिन्हें बचाकर ही वाहन निकालना पड़ता है। इसके अलावा कई बार मवेशी वाहनों की चपेट में आने से उनकी जान भी चली जाती है। सड़क दुर्घटनाओं में अब सबसे ज्यादा घटनाएं मवेशी के सड़क पर होने की वजह से हो रही हैं। ऐसा ही सड़क हादसा बीती देर रात दमोह से जबलपुर जा रहे मिनी ट्रक के चालक द्वारा सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक पलट गया हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन सड़कों पर मवेशियों का डेरा जमा होने के कारण आए दिन वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है वहीं सड़कों पर बैठे मवेशी असमय काल के गाल में समा रहे हैं बावजूद इसके आवारा मवेशियों को गोशाला शिफ्ट करने की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत को सक्त निर्देशित किया गया है आवारा मवेशियों को गौशाला में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए



