पाटन तहसील में बेमौसम बारिश से हजारों एकड़ मटर की फसल खराब:किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते मटर एवं धान की फसल खराब होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार पाटन तहसील में ही लगभग एक हजार एकड़ मटर की फसल खराब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जब इस संबंध में तहसील के किसानों से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की मटर की बोनी में लगभग बीज खाद अन्य खर्च मिलाकर लगभग 15 हजार रुपए प्रति एकड़ का खर्च आता है। कल की हुए बारिश से किसानों का भारी नुकसान हुआ है इसके साथ ही धान की फसल पर भी बेमौसम बारिश से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज दिनांक 11 अक्टूबर को ठा.विक्रम सिंह व पं.राजेश तिवारी (गुरु) के नेतृत्व मे पाटन तहसील के किसानों के साथ मिलकर तहसील कार्यालय में एसडीएम पाटन को किसानों की धान और मटर की फसल में हुए अतिवृष्टि के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया तीन दिवस के अंदर यदि मांग पूरी नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय के सामने टेंट लगाकर सैकड़ों किसानों के साथ एकत्रित होकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई ज्ञापन सौंपने के दौरान बालमुकुंद सिंह, राजेश पटेल, संतोष पटेल, महेंद्र सिंह, दिनेश पटेल, मनीष पटेल, कंचन सिंह, प्रह्लाद महेरे, अखिलेश यादव, अरविंद सिंह, रवि जैन, निखिल तिवारी, दीपक ठाकुर, छोटू खरे, बल्लू पटेल पार्षद, शिवा चौधरी, जमील खान, अमजद खान पार्षद, समस्त कांग्रेसी उपस्थिति रहें



