Uncategorised

अंतर शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैगवा करमेता में दो दिवसीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जबलपुर सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स (JSSC) के तत्वाधान में प्रारंभ हुई । इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर आदरणीय श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू भैया जी के कर कमलों से हुआ । इस प्रतियोगिता में जिले के 23 स्कूलों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस प्रतियोगिता में लिटिल किंगडम एवं नचिकेता स्कूल विजय नगर तथा सेंट एलायसिस एवं सेंट गेब्रियल स्कूल के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इनमे से लिटिल किंग्डम अधारताल एवं सेट एलायसिस रिमझा की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल राउंड में सेंट अलोयसियस स्कूल रिमझा की टीम ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीता । थर्ड प्लेस के लिए सैंट गैब्रियल स्कूल रांझी विजयी रहा । समापन समारोह श्री राम ग्रुप के चेयरमैन श्री राजुल करसोलिया जी एवं जबलपुर वॉलीबॉल संघ की अध्यक्षा सुश्री नीलम चंसोरिया जी के कर कमलों से संपन्न हुआ। उनके द्वारा विजेता टीम को कप एवं मेडल प्रदान किया गया । उपविजेता लिटिल किंगडम स्कूल अधारताल एवं थर्ड प्लेस के लिए सैंट गैबरियल स्कूल रांझी के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के संचालक श्री संजय जैन, श्री मनोज ताम्रकार, श्री सुलभ जैन ,श्रीमती वंदना ताम्रकार का अभूतपूर्व योगदान रहा। शाला के प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल एवं प्राचार्या डॉ दीपा जैन का मार्गदर्शन सराहनीय रहा । शाला के खेल शिक्षक श्री दीपक नामदेव के संयोजन से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन तनु , प्राची एवं आभार प्रदर्शन शर्मिला ठाकुर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88