हनुमान टेकरी पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम

जबलपूर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा
सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा में हनुमान टेकड़ी के प्रचीन हनुमान मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम किया गया। मिलन समारोह कार्यक्रम में कुम्ही सतधारा सहित खभरा, देवरी, कुकर्रा, हरदी, कचनारी, जुनवानी के गायक कवि मिलन समारोह पर शामिल रहे। कार्यक्रम में कवि सुशील शर्मा, नरेश तन्तुवाय, दुर्गा यादव, पंडा कुम्हार, संतोष यादव, मिट्ठू बर्मन, के द्वारा फागुनी, राही, कविताएं, का गायन व नृत्य कर सुख दुख के साथ सामाजिक लोगों को शामिल रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, संदेश राय, राम सेवक यादव, अंजनी मिश्रा, प्रवीण दीक्षित, मनोज दहिया महेश बर्मन मोनू बर्मन, मंजू राय, संतोष राजपाल, मदन भील, आनंद कोरी, किशन लाल कोरी, ओमकार कुमार चक्रवर्ती, मुन्ना विश्वकर्मा, आदि फाग, राही, कविताएं, की गायकी राग में सहयोगी रहे।


