अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैनर्जी परिवार की तीन पीढ़ी की बहुओं का बंग समाज द्वारा स्वागत

जबलपुर दर्पण। बंग समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं धुरेड़ी पर्व पर श्रीमति जयश्री बैनर्जी पूर्व (सांसद) के पचपेढ़ी निवास पर श्रीमति जयश्री बैनर्जी, रुपा बैनर्जी एवं मंजुलिका बैनर्जी (तीन पीढ़ी की बहुओं) का पुष्पहारों एवं संदेश (मिठाई) खिलाकर श्रीमति सीमा मंडल, श्रीमति अपर्णा सरकार एवं गौरी बैनर्जी ने स्वागत किया। इसके पूर्व बंग समाज की महिलाओं का पुरुषों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशीष बैनर्जी, दीपक पाल (उपाध्यक्ष), संदीप चौधरी, साधन दास, उत्तम सरकार, एस के गोस्वामी, जे पी मंडल उपस्थित थे। सचिव सुजीत बैनर्जी द्वारा अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रवीन्द्र संगीत के साथ संपन्न हुआ। सेवा इन एक्शन, बैंगलोर की संचालिका का भी स्वागत किया गया ।



