जयप्रकाश नारायण जन्म दिवस व संभागीय सम्मेलन का आयोजन

जबलपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ जबलपुर के तत्वधान में भारती लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण का 121 वां जन्मदिन एवं भारत रत्न पद्म विभूषित नानाजी देशमुख का जन्मदिन भी इस सम्मेलन में धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा सुरेंद्र द्विवेदी महामंत्री विनोद गोटिया पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष शरद जैन पूर्व मंत्री विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र द्विवेदी ने की समारोह के पूर्व मैं जयप्रकाश नारायण वा नाना देशमुख के चित्रों पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण ने देश में छात्रों व युवकों को लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया जिससे देश में सत्ता का परिवर्तन हुआ आपने उनकी जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला कार्यक्रम को विनोद गोटिया शरद जैन सुरेंद्र द्विवेदी अंजनी कुमार सिंह शंभू नारायण शर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया इस समारोह में लोकतंत्र सेनानी संघ जबलपुर के अध्यक्ष अंजनी सिंह ठाकुर को जिला लोकतंत्र सेनानी की ओर से सम्मान पत्र श्रीफल साल वा मालाओं से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया अनेक लोगों ने उन्हें श्रीफल देकर भी सम्मानित किया कार्यक्रम के प्रारंभ में पधारे विशिष्ट अतिथियों को सर्व शंभू नारायण शर्मा रवि कांत राय रमाकांत शर्मा रजनीकांत अग्रवाल रूपकिशोर प्यासी रोहाणी जयसवाल आदि लोगों ने पुष्प माला से सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन रवि कांत राय एवं आभार प्रदर्शनरोहिणी जयसवाल ने किया



