बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वाले 17 वर्षीय नाबालिक पर 285 की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना अंतर्गत जगमोहन वार्ड में एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़का बिना प्रशासनिक अनुमति के फटाके बेच रहा है। पनागर थाना प्रभारी आर.के.सोनी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पनागर के जगमोहन वार्ड में एक लडका भीड भाड वाले स्थान पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखा विस्फोटक पदार्थ बेच रहा है। सूचना पर बताये स्थान पर दाबिस दी गई जहां एक युवक कार्टून में पटाखे लिये मिला पूछने पर लायसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया, पब्लिक प्लेस पर विस्फोटक पदार्थ के रख रखाव में उपेक्षापूर्ण आचरण कर कोई सुरक्षा न बरतना पाया जाने पर कार्टून में रखे लगभग 5 हजार रुपए के पटाखे जप्त करते हुये धारा 5 विस्फोटक अधिनियम एवं 285 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।



