पं. प्रदीप मिश्रा संग इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी नाराज, कर रहें है फिल्म बैन करने की मांग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओह माय गॉड 2 के रिलीज के साथ ही फिर से विवादों में घिर गए है। विवाद की वजह ओह माय गॉड 2 फिल्म का एक सीन बताया जा रहा है जिसमें भगवान शिव को कचौरी की दुकान पर कचौरी मांगते दिखाया गया है। इस सीन से शिवभक्तों सहित कई धार्मिक लोगो की भावना को धक्का लगा है। कथावाचक प्रदीम मिश्रा ने इसे लेकर बालीवुड अभिनेता के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा कि तुम्हारे बाप को कचौरी मांगते दिखाते तो मुझे बड़ी प्रशंसा होती। – कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के इस बयान के साथ ही धार्मिक एवं राजनैतिक गुटों द्वारा अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड को बैन करने की मांग भी उठने लगी है। इसी में म.प्र विधानसभा में चुनाव लड़ने जा रही आई पी ए पी यानि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं पुरुषोत्तम तिवारी द्वारा भी अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड-2 को बैन करने की मांग की गई और साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया की यह हमारा दुर्भाग्य है की हमारे अभिनेता ही हमारे हिंदू देवी देवताओं का इस तरह अपमान करते हैं पर अब हमें इस तरह अपने देवी देवताओं का अपमान सहना बंद कर एक कड़ा संदेश देना चाहिए। शिवभक्तों के साथ ही मेरी भी यह मांग है कि ओह माय गॉड-2 फिल्म को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाए और अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा जनता के सामने शिवभक्तों से माफी मांगी जाए और यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो शिवभक्तों के साथ शहर की सड़कों पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी रणनीति कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा के अनुयायीयों के साथ जल्द ही बनाई जाएगी। इस संबंध में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी जबलपुर के पदाधिकारियों ओ पी बिल्थरिया, अनुपम पांडे, पंकज नेमा, बलराम श्रीवास्तव, कार्तिक पांडे, आदर्श सोनी, राहुल वर्मा, आकाश मिश्रा, शिवांक साहू आदि ने भी अपना विरोध जताया।



