आधुनिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र की हुई शुरुआत

जबलपुर दर्पण भोपाल। डालमिया भारत ग्रूप के कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी ( सीएसआर ) अंग , डालमिया भारत फाउंडेशन ने भारत में मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलन कस्बे में अपने 14 वें दीक्षा डालमिया इंस्टीट्यूट आफ नालेज एंड स्किल हार्नेसिंग केंद्र की शुरुआत की है । कंपनी , डालमिया भारत लिमिटेड का इरादा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण पूंजी निवेश कर सीमेंट निर्माण सुविधाएं विकसित करना है । नया दीक्षा केंद्र समुदाय आधारित पहल के जरिए 400 युवाओं को सालाना कौशलयुक्त बनाकर सामाजिक परिवर्तन को प्राप्त करने पर जोर देगा । केंद्र का उद्घाटन मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय सदस्य विक्रम सिंह ने किया जिन्होंने युवाओं को इन उभरते अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया । उनके साथ सतना के जिलाधिकारी अनुराग वर्मा भी शामिल रहे जिन्होंने कौशल प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला । निकट भविष्य में सीएसआर व कंपनी की योजनाओं का प्रस्तुतिकरण करने के लिए डीबीएफ व डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे । शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के माननीय सदस्य श्री विक्रम सिंह ने कहा , ” मैं डालमिया सीमेंट द्वारा सतना में हमारे युवाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं । आमतौर पर कंपनियां अपना संचालन शुरू करती हैं और उसके बाद ही सीएसआर गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करती हैं । लेकिन डालमिया सीमेंट संचालन स्थापित करने से पहले ही अपने सामाजिक परिवर्तन की पहल को पूरे दिल से चला रहे हैं । यह वास्तव में हमारे प्रति उनकी प्रतिबद्धता के बारे में बताता है।



