साहू समाज ने भगवान जगन्नाथ को 56 भोग लगाकर मनाया अन्नकूट महोत्सव

जबलपुर दर्पण। दीपावली की परमा पर वात्री साहू समाज द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट द्वारा साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया जिसमे भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। साहू समाज द्वारा प्रतिवर्ष अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है जिसमे भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र, देवी सुभद्रा को 56 भोग अर्पित किए जाते है। कार्यक्रम में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की आरती पूजन के बाद भोग अर्पण किया गया उसके बाद आगंतुक सामजिक जनो को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन, मातायें बहिने एवँ युवा साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर राजनैतिक एवँ सामाजिक क्षेत्र में नवीन दायित्व मिलने पर समाज के विशिष्ट जनो का सम्मान भी ट्रस्ट द्वारा किया गया।



