त्यौहार में सैंकड़ों कम्यूटर आॅपरेटर रहे वेतन से वंचित
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल और मध्य प्रदेष शासन ने आदेष किये थे कि समस्त विभागों के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दीपावली जैसे बड़े राष्ट्रीय त्यौहार से पहले (वेतन) मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। लेकिन जबलपुर जिले के षिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों को यह राष्ट्रीय त्यौहार बिना पैसों के याने बिना वेतन के ही मनाना पड़ा जिससे ये कर्मचारी हताष, हैरान, परेषान और हलाकान है। जहां एक तरफ शासन के आदेषानुसार सभी विभागों के नियमित कर्मचारियों को दीपावली जैसे बड़े त्यौहार से पहले ही वेतन का भुगतान कर दिया गया वहीं इन अल्प वेतनभोगी आउटसोर्स कम्प्यूटर आॅपरेटर/कर्मचारियों को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने के कारण इनका दीपावली त्यौहार बिना वेतन के फीका रहा और उनके परिवार का जीवकोपार्जन करना मुष्किल हो रहा है। परंतु सारी सुविधाओ से लेश लाखों मे वेतन पाने वाले इन विभागों के आला अफसरों कोई फर्क नही पड़ रहा। अधिकारियों और सम्बन्धित एजेन्सी की लापरवाही का परिणाम इन अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवार को भोगना पड़ रहा है जिससे सैकड़ों कम्प्यूटर आपरेटरों में रोष व्याप्त है।
संघ ने आगे बताया कि विभाग की अनदेखी के चलते षिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों मे आउट सोर्स के माध्यम से कार्यरत कंम्प्यूटर आॅपरेटरों को विगत चार माह से वेतन नहीं मिला वहीं षिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की हीलाहवाली के चलते इन कम्प्यूटर आपरेटरों को दीपावली जैसा सबसे बड़ा राष्ट्रीय त्यौहार भी बिना वेतन के ही मनाना पड़ा। संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन, शहीर मुमताज़, उमेष ठाकुर, राॅबर्ट फ्रांसिस, आर.पी.खनाल, सुनील झारिया, विरेन्द्र श्रीवास, सुधीर पावेल, रऊफ खान, विनय रामजे, राजकुमार यादव आदि ने शासन से मांग की है कि इन आउट सोर्स कम्प्यूटर आपरेटरों का वेतन शीघ्र किया जाए।


