दर्पण रोटी बैंक द्वारा आयोजित हुआ दीपावली स्पेशल कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। दर्पण रोटी बैंक पिछले कई वर्षों से सारे त्योहार जरूरतमदो के साथ मानती आई है उसी क्रम आज नरक चतुर्दशी ( छोटी दीपावली) व धनतेरस के पावन पर्व पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए सेवा बस्तियों मे एवम् विक्टोरिया हॉस्पिटल में जाकर भोजन व दीपावली उपहार वितरण
कर मनाया। जिसमे मुख्यअथिति के रूप जबलपुर के अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा व सुनीता शर्मा उपस्थित रही ! व युवा शक्ति के रूप में अखिल भारतीय जैन नवयुविका की गर्ल्स टीम मौजूद रही व हम सब के मार्गदर्शक के रूप सम्मनित समाजसेवी नलिनी कुबेर ने अपनी उपस्थिति देकर हम सभी का मार्गदर्शन किया!उपरोक्त कार्यक्रम में
पूजा पटेल ,नंदनी जी,नैना जी,अंजली जी,साक्षी जी,रूपाली जैन अंकित जैन ,यश जैन ,मोहक जी,आदि सभी उपस्थित रहे।



