जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माध्यमिक शिक्षक विज्ञान के साथ हो रहा छलावा

मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से किया पत्राचार

जबलपुर दर्पण।क्षमध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में माध्यमिक शिक्षक विज्ञान की भर्तियां एक शर्त के साथ हुई कि जब किसी माध्यमिक शाला में 150 से अधिक विद्यार्थी हों तब उस विद्यालय में विज्ञान विषय के शिक्षक की नियुक्ति की जावेगी। माध्यमिक शाला में गणित, अंग्रेजी औऱ सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए विधार्थियो की दर्ज संख्या की अनिवार्यता नहीं हैँ। मध्यप्रदेश अधिकारी /कर्मचारी विगत दो बार से ये देखा जा रहा है कि ट्रांसफर में उन्हीं शिक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने मिल रहा है जिनका पहले भी ट्रांसफर हो चुका है नये शिक्षकों को तो मौका ही नहीं मिल रहा है। वर्तमान में माध्यमिक शालाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की भले ही वे एकीकृत शालाएं हों विद्यार्थियों की सम्मिलित संख्या (प्राथमिक +माध्यमिक) लगभग 200 से कम है,उनमें से माध्यमिक में तो लगभग 100 से भी कम विद्यार्थी है, परिणामस्वरूप उन शालाओं में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक विज्ञान पहले से ही अतिशेष है क्योंकि 150 विद्यार्थियों पर विज्ञान शिक्षक की नियुक्ति होना है।
मध्यप्रदेश अधिकारी /कर्मचारी संयुक्त महामोर्चे के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि इन अतिशेष विज्ञान शिक्षकों ने ऑनलाइन ट्रांसफर हेतु आवेदन किये… खुशकिस्मत हैँ वे विज्ञान शिक्षक जिन्हें रिक्त पद की सही जानकारी मिल गयी औऱ उनका ट्रांसफर हो गया चूंकि 150 से अधिक दर्ज संख्या के विद्यालय कम है औऱ विज्ञान शिक्षक अधिक हैं फलतः अधिकांश विगत 2006 से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं जबकि वहाँ भी नियमानुसार उनकी गिनती अतिशेष में आती है।इनका क्या अपराध है इन्होंने क्या गलती की जिसका खामियाजा वे निरापराध होकर भी भोग रहें हैँ। मध्यप्रदेश अधिकारी /कर्मचारी संयुक्त महामोर्चे के प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी औऱ प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया ने इस चिंतनीय विषय पर माननीय मुख्यमंत्री औऱ शिक्षा मंत्री से चर्चा कर शीघ्र अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है। महामोर्चा के विश्वनाथ सिंह,समर सिंह, ऋषि पाठक,भास्कर गुप्ता,नितिन तिवारी,भोगीराम चौकसे,अफ़रोज़ खान,दिनेश गौड़,आसाराम झारिया,गंगाराम साहू,आकाश भील,अंजनी उपाध्याय, श्याम रजक,चंद्रभान साहू,सुधीर गौर,वीरेंद्र दुबे,कमल यादव,स्टेनली नरबर्ट,शहीर मुमताज ,एनोस विक्टर,राकेश श्रीवास,सुधीर अवधिया,गिरीश कांत मिश्रा, रवि जैन, हेमंत ठाकरे रॉबर्ट फ्रांसिस, क्रिस्टोफर नरोन्हा,प्रदीप पटेल, राजकुमार यादव,योगेश ठाकरे , नितिन सोनी विनय रामजे, फिलिप अंथोनी मनीष झरिया,गोपी साह,मुकेश प्रधान, मनोज कोल, देवी सिंह भवेदी, देवेंद्र उपाध्याय आदि ने समस्या का निराकरण करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page