जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्था “दानपात्र” ने किया पूरे देश का नाम गौरवान्वित

दिवाली पर संस्था “दानपात्र” के सदस्यों ने पहुंचाई देश के 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद

जबलपुर दर्पण। दीपावली याने रोशनी का त्योहार। जहां गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन रोशन रहते हैं। कुछ घर ऐसे होते है जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंचती और दीपावली की रौनक फीकी लगने लगती है। ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने और उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए संस्था “दानपात्र” के सदस्यों द्वारा “दानपात्र” दिवाली मिशन 1 मिलियन रखा गया जिसके माध्यम से देश के 50 से अधिक शहरों में 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर द्वारा 10 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े , राशन , किताबे , खिलौने एवं अन्य जरूरत का सामान पहुंचाकर उनकी मदद की गई यह मिशन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलाया गया जो की देशवासियों के सहयोग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ टीम के सदस्यों का कहना है। हर साल दीपावली पर घरों से ऐसा सामान बाहर आ जाता है जो कई जरूरतमंदों के काम आ सकता है। यही पुराना सामान किसी गरीब परिवार की खुशी की वजह बन सकता है। इसी सोच को मूर्तरूप देते हुए “दानपात्र” फाउंडेशन ने पुराने सामान को उपयोगी बना जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए मिशन 1 मिलियन रखा । देश के अलग अलग शहरों में लोगों से अपील की गई कि घरों से निकलने वाला सामान ना फेंके, ना बेचे। “दानपात्र” को डोनेट करे , ताकि उसका सही उपयोग हो सके। सोशल मीडिया पर भी लोगों से संस्था से जुड़ने और गरीब परिवारों के जीवन को रोशन करने की अपील की गई जिससे काफी बड़ी संख्या में सामान इकट्ठा किया गया जिसे उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया टीम एक सदस्यों का कहना है पूरे देश से इस मिशन को सफल बनाने के लिए देशवासियों का भरपूर सहयोग मिला तब ही यह मिशन सफल हो पाया पहली बार किसी संस्था द्वारा इस तरह का प्रयास किया गया है जो वाकई सराहनीय है संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवम महिलाओं को शिक्षित कर रही है दानपात्र निःशुल्क पाठशाला देश के कई शहरों में हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित कर रही है जिससे आर्थिक परिस्थितियों के चलते जो बच्चें पढ़ नही पाते है वह दानपात्र निःशुल्क पाठशाला के माध्यम से अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रहे है ।

आप भी “दानपात्र” की पहल से जुड़ सकते है

अपने उपयोग में न आ रहे सामान को डोनेट करके या वॉलंटियर के रूप में जुड़ सकते है जुड़ने के लिए दानपात्र के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88