पोषण आहार की काला बाजारी व राज्य सरकार की नाकामियों से रुष्ट लोगों ने गोसलपुर बस स्टैंड में किया धरना प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण गोसलपुर नप्र। गोसलपुर बस स्टैंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा बाल पोषण आहार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गोसलपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा महालेखाकार की रिपोर्ट में जिन गाड़ियों से पोषण आहार ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था वे सभी गाड़ियों के नंबर मोटरसाइकिल के निकले और ऑटो रिक्शा के थे या कार के जिन स्थानों पर वह आनाज पहुंचाया गया वह गंतव्य स्थान तक पहुंचा ही नहीं। प्रदेश के मुखिया जब इस प्रकार के अनाज का घोटाला कर सकते तो सोचिए मध्य प्रदेश का क्या हाल होंगा पूरी की पूरी बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है पूर्ण रुप से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वहीँ गर्भवती महिलाओं का आहार आंगनवाड़ी के बच्चों का आहार धात्री महिलाओं का आहार ऐसे आहारों को जो शिवराज सिंह जब भ्रष्टाचार कर सकते हैं।कल्पना कीजिए कि प्रदेश में और क्या नहीं कर सकते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यह मांग करती है ऐसे भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देकर उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में राकेश तिवारी, दीपक खटीक ,मुन्ना सैनी ,प्रकाश सेन ,अशोक विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा ,संजीव तिवारी ,प्रमोद शुक्ला ,मोहित पटेल, कन्हैया पटेल ,सुरेंद्र झारिया ,अजय चक्रवर्ती, अशोक गोटिया, हर्ष तिवारी, सौरभ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया।


