झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के पदाधिकारियों द्वारा राशन की दुकान का निरीक्षण किया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश में चल रही राशन कार्ड की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने मुहिम चला रखी है जिसको लेकर मध्य प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल एवं प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर एवं जिला जबलपुर संयोजक गंगाराम प्रजापति के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 नवंबर को जबलपुर जिला के सहसंयोजक आशीष चौरसिया जी के संयोजन में पंडित दीनदयाल मंडल क्षेत्र में जबलपुर नगर की दुकानों में पहुंचकर ईकेवाईसी एवं डेटाबेस से मोबाइल लिंक कराने के बारे में जानकारी ली एवं राशन दुकानों पर पहुंचकर सभी हितग्राहियों को लाभान्वित कराने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के एवं भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता आगे आ रहे हैं
इस कार्यक्रम मे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जबलपुर जिला सह संयोजक आशीष चौरसिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी नीटू जी अमित जैन वासु जी बंटी जैन आदेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



