नगर परिषद पाटन ने मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शक्ति देवकुमार यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलम चौहान, उपयंत्री स्वप्निल जैन, पार्षदगण रंजीत ठाकुर, राघवेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह (गज्जू चाचा),आदित्य नामदेव, सत्यम मेहरा, दीपक जैन एवं महेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह के द्वारा ध्वजारोहण कर गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया साथ ही निकाय अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजना व हितग्राहियों के हितलाभ संबंधी योजना व प्रदेश की सौंदर्यता के साथ साथ नगर की उपलब्धियां व नगर को सौंदर्यीकरण के संबंध में संबोधन किया गया एवं नगर के समस्त छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने के लिए, व्यापारी वर्ग को भी प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने हेतु संबोधित किया गया।




