जबलपुर दर्पण

सिहोरा सिविल अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में सोमवार को 11 बजे आंखों की समस्याओं से जुड़ी विभिन्न प्रकारों की जांच पड़ताल हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े के मार्गदर्शन में सिहोरा सिविल अस्पताल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आप सभी को यह बताते हुए हर्ष होगा कि लगातार शिविर का आयोजन स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में “स्वस्थ गांव से स्वस्थ भारत अभियान” के अंतर्गत सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के सहयोग से नियंतर किया जाता हैं। और सोमवार को सिविल अस्पताल में संपन्न हुआ। इस विशेष शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. सत्येंद्र सोनी (जनरल मेडिसिन), डॉ. आलोक मिश्रा (नेत्र रोग), डॉ. रंजीत लोधी (सर्जरी), डॉ. सोहिल अली (मानसिक रोग), डॉ. आदित्य यादव (जनरल मेडिसिन), डॉ. अजय सैनी (नाक-कान-गला रोग), हिमांशु गुप्ता तथा डॉ. विजया (स्त्री रोग) सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग तथा नाक-कान-गला रोग से पीड़ित लगभग 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार परामर्श भी दिया गया । इसके साथ साथ उन्हें दवाइयाँ भी वितरित की गईं। वहीं गंभीर स्थिति वाले 15 मरीजों को ऑपरेशन हेतु सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर किया गया। इस मुख्य शिविर आयोजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय तिवारी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर्शिया खान का आभार भी व्यक्त किया । तथा अस्पताल के समस्त कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88