65 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता

जबलपुर दर्पण।65 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता लिए क्वालीफाई करने वाले गन फॉर ग्लोरी के शूटर्स का जबलपुर महापौर ,माननीय श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू ” जी के द्वारा अभिनन्दन किया गया. गन फ़ॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी से इस वर्ष कुल 29 नए शूटर्स ने पहली बार नेशनल कम्पटीशन के लिए क्वालीफाई किया. श्री अन्नू जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय राइफल शूटर श्रेया अग्रवाल तथा केंद्रीय विद्यालय नेशनल कम्पटीशन के विजेता प्रगति द्विवेदी , ख़ुशी यादव एवं अभिनव अग्रवाल का भी सम्मान किया। उन्होंने गन फ़ॉर ग्लोरी परिसर में अपने उदबोधन में उपस्थित सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़या तथा उन्हें आने वाले प्रतोयोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
नेशनल प्रतियोगिया के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागियों प्रकार हैं:
पिस्टल : दुर्गांशी बघेल , वासु किरार , आरिया जैन , राशि सिंह राजपूत , ट्यूलिप जैन , वैशाली जैन, तराशी तिवारी, शुभा चौधरी, अनंत सिंह , ईशान गुप्ता , सौभाग्य हल्दकार, विकाश पांडेय , जपविन सिंह घूमर ।
राइफल : इशिता राहंगडाले , वरुण मतानी , प्रांजल सिंह , एकांश जाटव , अनंत चौबे , अतुल वर्मा , अनुष्का पटेल, स्मेरा राजपूत , नव्या गुप्ता , अर्शिया ठाकुर , अंशिका पटेल, हर्षल पठानिआ , सागरिका नाइक, अभीक राणा, विकल्प तिवारी , आशय अग्रवाल।



