जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कादम्बरी का अखिल भारतीय साहित्यकार/पत्रकार सम्मान सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर में विगत 13 नवम्बर 2022 को सम्पन्न “कादम्बरी के अखिल भारतीय साहित्यकार/पत्रकार सम्मान” के रूप में आयोजित साहित्यिक महाकुंभ में अखिल भारत से पधारे विभिन्न साहित्यिक विधाओं में निष्णात 92 विद्वत मनीषियों को कादम्बरी अलंकरणों से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में आरा, बिहार के डॉ. कृष्ण चन्द्र चौधरी को कादम्बरी अलंकरण संस्कारधानी के वरिष्ठ साहित्यकार श्री मनोहर चौबे ‘आकाश’ के पिताश्री स्व. पं. राजनी कांत चौबे की स्मृति में प्रदान किया गया है।
सम्मान के क्षणों में आरा (बिहार) से पधारे साहित्यिक मित्र डॉ. कृष्ण चन्द्र चौधरी को मेरे द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर अभिनंदित किये जाने वाले समय के कुछ छाया चित्र-