कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए ग्राम स्तर पर भाजपा नियुक्त करेगा प्रभारी

बैठक में आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी मंडलों अध्यक्षों को दिए गए निर्देश।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। देश में चल रहे कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान को लेकर भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जहां टीकाकरण अभियान के लिए ग्राम स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं, जो घर-घर जाकर टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा में कोरोना टीका लगवाने के संबंध में एक जनजागरूकता हेतु मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के निवास पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में जयसिंह मरावी जिला महामंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर सोनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया , बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक शहपुरा के नागरिकों को कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक किया जाए, बैठक में जिला स्तरीय के पदाधिकारियों सहित मंडल कार्यकर्ता , मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी , पूर्व पदाधिकारी , ग्राम केंद्र संयोजक सहित बूथ अध्यक्ष आदि को मौके में रहकर आम नागरिकों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने की बात कही गई। मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से देश की आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ का शुभांरभ भी करेंगे, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वीर सेनानियों के बलिदान स्थल , महापुरुषों की प्रतिमा स्थल और प्रमुख चौराहों पर भारत के शहीदों का चित्र रखकर दीप प्रज्ज्वलन कर पुण्य स्मरण भी किया जाएगा।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ग्राम वार टीकाकरण के लिये प्रभारी बनाया गया है। बैठक के दौरान गांव के उपसरपंच रनगांव राकेश झारिया ने भाजपा की सदस्यता भी ली है। भाजपा की जागरूकता अभियान की बैठक के दौरान टेकेश्वर साहू , विष्णु साहू , रामलाल रजक , अरविंद श्रीवास्तव , जित्तू राय , जितेंद्र चंदेल , विष्णु अवधिया , सोने लाल परस्ते , सुरेन्द्र साहू , दिलीप कुमार झारिया , शांति प्रसाद साहू , राहुल रैकवार , पवन झारिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



