भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जबलपुर ग्रामीण जिले की बैठक संभागीय कार्यालय रानीताल में संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहा संगठन को निरंतर गतिमान बनाये रखने के लिए संपर्क-संवाद-समन्वय-सहयोग, रूपी चार पहिये आवश्यक होते हैं । व्यापारी की दुकान स्थायी कार्यालय जैसे काम करती हैं उपस्थित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारिक जगत की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच सेतु की तर्ज पर सक्रिय रूप से पहल करें और व्यापारियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए नए प्रयोग करें । व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, ग्रामीण महामंत्री राजेश दहिया, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश दीक्षित, जिला संयोजक विजय श्रीपाल ने पार्टी के पितृ पुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर राकेश अवधिया (बरगी),सत्यानन्द पाठक (कटगी),श्रीकांत पालीवाल (गोसलपुर), संदीप अग्रवाल (पाटन),मोहन दीक्षित (बरगी नगर), उज्ज्वल अग्रवाल (बरेला), अनिल बड़कुल (भेड़ाघाट),सच्चानन्द पारवानी (पनागर),श्रीकांत साहू(मझौली) शशांक अग्रवाल (खितौला) अभिषेक पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक राकेश अवधिया ने किया ।



