जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

जबलपुर दर्पण। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला एवं रैली कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग एवं मुक्त इकाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में रा.से.यों.कार्यालय में किया गया| कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इकाई डॉ.देवांशु गौतम एवं विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शैलेश प्रशाद के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ| विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अशोक कुमार मराठे ने एड्स के कारण एवं उससे बचने के उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको को अवगत कराया गया है| कार्यक्रम अधिकारी डॉ.देवांशु गौतम ने कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ के रूप में स्वयंसेवको को रेड रिबन क्लब की गतिविधियों एवं एच.आई. वी. एवं एड्स की बीमारी पर युवाओं को लोगों को जागरूकता करने की शिक्षा दी तथा संक्रमित खून से बचने, समय समय पर एड्स की जाँच कराने एवं समाज में इस महामारी से बचने के बारे में मार्गदर्शित किया |

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन हुआ

स्वयंसेवक ने “हम सबने यह ठाना है एड्स को दूर भगाना है”,.”विश्व एड्स दिवस पर है यही नारा,एड्स रहित हो देश हमारा”, जैसे नारों के साथ विश्वविद्यालय प्रांगण में एड्स जागरूकता रैली निकाली गयी|कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शिवचंद्र वलके एवं डॉ. मीना राय सहित राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको में अरविंद कुमार लोधी, सुयश श्रीवास्तव,अंकित लखेरा,निखिल कुमार गुप्ता,शिखा विश्वकर्मा,पलक नेमा,मोहित तिवारी,श्रुति जैन,दीक्षा चौरसिया,निक्की विश्वकर्मा,आशी तिवारी,स्मृति चतुर्वेदी,कल्पना त्रिपाठी,वसु मरावी,तृष्टी दुबे,सेजल सर्राफ,मनस्वी कुर्वेती,विश्वेन्द्र सिंह,मोनू कुशवाहा,सुप्रिया गुप्ता,पारुल साहू आदि ने सक्रिय सहभागिता की|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88