जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाकौशल क्षेत्र में स्थापित हुआ पहला 200 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

सिवनी जिले के पारेषण नेटवर्क को मिली मजबूती रबी सीजन में मिलेगा फायदा

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने महाकौशल क्षेत्र में लगभग 13 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से पहला 200 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। सिवनी मध्यप्रदेश का ऐसा चौथा 220 के व्ही वोल्टेज लेवल का सबस्टेशन है जहां मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रचलित रेटिंग के स्थान पर विशेष डिजाइन से निर्मित करवाये इस ट्रांसफार्मर को स्थापित किया है, गत दिवस 220/132 के व्ही सबस्टेशन सिवनी में प्रदेश के चौथे 200 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफारमर को ऊर्जीकृत किया गया, जिससे सिवनी जिले की ट्रांसमिशन केपेसिटीे (पारेषण क्षमता) में उल्लेखनीय वृध्दि के साथ सिवनी के ट्रांसमिशन नेटवर्क की विश्वसनीयता में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के पी सी निगम, अधीक्षण अभियंता परीक्षण एवं संचार सिवनी , ने बताया कि सिवनी क्षेत्र में विश्वसनीय और सतत् विद्युत ट्रांसमिशन के लिए सबस्टेशन में क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता हुई। जिसे देखते हुए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सिवनी में विशेष डिजाइन से तैयार करवा कर 200 एम व्ही ए क्षमता का यह ट्रांसफारमर ऊर्जीकृत किया है। अधिक क्षमता के साथ साथ यह ट्रांसफारमर प्रचलित 160 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफारमर के सेटअप में भी स्थापित हो जाता है जिससे कम जगह में अधिक क्षमता के ट्रांसफारमर को स्थापित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88