जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर ने किया गया दत्त जयंती उत्सव का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी की अग्रणी धार्मिक और आध्यात्मिक संस्था दत्त भजन मंडल मे श्री दत्त जयंती उत्सव के नामसप्ताह का आयोजन सूर्योदय के साथ आरंभ हुआ. सर्वप्रथम गुरुचरित्र ग्रंथ का वाचन प्रारंभ किया गया. “दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा” इस मंत्र का नामजप दिनभर चलता रहा. प्रथम नागरिक तथा महापौर माननीय श्री जगत बहादुर सिंग “अन्नू” तथा पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर द्वारा दत्तात्रय भगवान की सायंकालिक आरती की गई.
इसी श्रृंखला मे रात को सौ नेहा उपाध्ये द्वारा भजनसंध्या के अंतर्गत अपने सुरीले गीतो से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया. “तुझ्या कृपेने दिन उगवे”, “निघालो घेऊन दत्ताची पालखी”, “दत्ता दिगंबरा या हो”, “दत्त दत्त लागले ध्यान” इन गीतों ने ऐसा समा बांधा की भक्त मंत्रमुग्ध हो गये. कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष गोडबोले द्वारा किया गया. उत्सव के दुसरे दिन कल राजश्री क्लासेस द्वारा स्वरार्चन की प्रस्तुती दी जावेगी. संस्था के अध्यक्ष श्री विजय भावे, सचिव श्री शरद आठले , इंद्रनील दवंडे, मनोज चौधरी, द्वारा उत्सव मे प्रतिदिन उपस्थिती की प्रार्थना की गई है. इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88