नगर में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

गोटेगाव जबलपुर दर्पण । गोटेगाव नगर में गणपति विसर्जन समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली इस अवसर पर विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। वहीं श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्ग से बगतला तालाब तक निकाला। जहां भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और ऊंचे स्वर में गूंजते गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमा को विसर्जन कुंड पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर विसर्जित किया।श्रद्धालु दीनू सिंह छिरा पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि गणपति बप्पा घर-घर और मंदिरों में विराजमान रहे।अब विदाई के समय मन भावुक हो उठा, लेकिन यह विश्वास है कि अगले साल गणपति फिर खुशियां और आशीर्वाद लेकर आएंगे, इस दौरान विसर्जन कुंड के आसपास नगर पालिका अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की माकूल तैयारी रही।



