धूमधाम से शाला का मनाया वार्षिक उत्सव

जबलपुर दर्पण। वार्षिक उत्सव की धूम कत्थक, कश्मीरी, पंजाबी, हरियाणवी नृत्य का उत्साह पूर्वक प्रदर्शन। यह अवसर था वार्षिक उत्सव का। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रैगवा करमेता में धूमधाम से शाला का वार्षिक उत्सव मनाया गया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ किंडर गार्डन के नौनिहालों के नृत्य प्रदर्शन से हुआ। जिसे देखकर दर्शक झूम उठे। नन्हे सितारों की कव्वाली ने मन मोह लिया ।वार्षिक उत्सव की थीम ‘ट्रेजर आफ इंडिया’ पर पूरा कार्यक्रम आधारित था । टीम के अंतर्गत भारत के पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक की हर प्रकार की नृत्य शैली का प्रदर्शन किया गया। कालबेलिया ,घूमर डांडिया ,बिहू, बंगाली नृत्य ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर कलेक्टर माननीय श्री सौरभ कुमार सुमन जी थे। कार्यक्रम में शाला के संचालक श्री संजय जैन, श्री मनोज ताम्रकार, श्री सुलभ जैन जी ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल, प्राचार्या डॉक्टर दीपा जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
शाला की वार्षिक रिपोर्ट प्राचार्य डॉक्टर दीपा जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। नृत्य को विराम देते हुए भारत के धार्मिक व राष्ट्रीय पर्व की झलक दिखलाता हुआ माइम प्रस्तुत किया गया। रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित बच्चों ने बुंदेलखंडी ,छत्तीसगढ़ी ,गोंधल, भरतनाट्यम नृत्य से समां बांध दिया फिनाले नृत्य से कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जो लोग विदेश के मोह में जकड़े हुए हैं, वह देखें कि भारत के कोने कोने में अद्भुत संस्कृति का खजाना छुपा हुआ है। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन अदिति एवं तनु ने किया। द्वितीय चरण का संचालन सुयश तिवारी एवं अपर्णा नायक द्वारा किया गया।



