जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्मॉल वंडर्स किड्स जोन के कोरोना वायरस योद्धाओं ने की पीड़ित मानवता की सेवा

जबलपुर दर्पण। स्मॉल वंडर्स सी.से.स्कूल बल्देवबाग जबलपुर के किड्स जाने ने अपना 24 वाँ वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया, जिसकी थीम ‘कोरोना महामारी में पीड़ित हुए मानव की सेवा करना रहा। इस थीम पर शाला के नौनिहालों ने कोरोना योद्धा बनकर स्वच्छता अभियान रेस, कोरोना चेन रेस, सेनिटाइजर रेस, बूस्टर डोज रेस में हिस्सा लेकर उस साहसिक कार्य की स्पष्ट छवि को उभारा और जनमानस को यह संदेश दिया कि कोरोना महामारी के समय, धैर्य के साथ संकट की  उन घड़ियों में कोरोना योद्धाओं का योगदान वास्तव में अविस्मरणीय रहा है। इस, असाधारण समय में ‘सेवा परमों धर्म:’ की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे चिकित्सक, नर्स पैरामेडिकल स्टाफ, सेवाकर्मी एंबुलेंस कर्मी एवं सफाई कर्मचारियों ने 24 घंटे काम किया। दर्शक दीर्घा की तालियों के उत्साहवर्धन के बीच विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेंडनायर (रिटायर्ड प्रिंसिपल क्राईस्ट चर्च गर्ल्स सी.से.स्कूल) ने कहा कि निश्चित रुप से स्मॉल वंडर्स सी.से.स्कूल, शिक्षा, संस़्कति और खेल के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा की भी शिक्षा दे रहा है इसलिए मैं शाला की निर्देशिका पूनम अग्रवाल का धन्यवाद देना चाहती हूँ, वहीं दूसरी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रतिष्ठा द्विवेदी (प्रेसीडेंट, लाठी स्पोर्टस एसोसिएशन) ने कहा जिस प्रकार रेडक्रास पीड़ित मानवता की सेवा कर अपनी अमिट छाप छोड़ता है उसी प्रकार स्मॉल वंडर्स में भी छाप छोड़ता है उसी प्रकार स्मॉल वंडर्स में भी छात्र-छात्राओं को बचपन से ही मानवता की सेवा कर देव-तुल्य कार्यो को करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस अवसर पर शाला की निर्देशिका पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि धन्यवाद देना चाहती हूं समझ अभिभावकों का जिन के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा कार्यक्रम का संचालन स्मॉल वंडर सी से स्कूल की प्राचार्य संगीता ग्रोवर जी के द्वारा किया गया अंत में प्रिंसिपल सुमिता दवे जी द्वारा आगंतुकों अभिभावकों और कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद दिया मार्गदर्शक वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक राम किशोर सोनी जी कर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88