गांधी चौपाल का हुआ आयोजित

जबलपुर दर्पण। पूर्व क्षेत्र के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया द्वारा अपनी विधानसभा के 21 वार्डों में भारत जोड़ो यात्रा देश के लाडले नेता राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर निकाली जा रही थी। जिसका समापन व्यौहारबाग कार्यालय में हुआ यात्रा के समापन पर गांधी चौपाल का आयोजन किया गया देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंती पर उनकी जीवनी पर एवं स्वतंत्र आंदोलन पर विचार व्यक्त किए माननीय विधायक ने गांधी के विचारों से देश के कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषय में जानकारी दी कि वह स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी से क्यों सहमत हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के समन्वयक नियुक्त किए गए। राजा चौहान, विष्णु विनोदिया, राजा सेन, विधायक जी ने नियुक्ति पत्र दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांधी चौपाल के प्रदेश के सह समन्वयक प्रशांत मिश्रा जबलपुर शहर के समन्वयक रवि पटेल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष रूपेंद्र पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी विधानसभा के समन्वयक विशाल यादव तीनों ब्लॉक के अध्यक्ष जितेन सिंह ठाकुर आजम खान संजय अहिरवार सहित पार्षद गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे यह जानकारी गांधी चौपाल संयोजक प्रवेंद्र चौहान द्वारा दी गई।



