जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बांटे स्वेटर व शॉल

जबलपुर दर्पण। हम हैं न फाउंडेशन के द्वारा निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं, इसी के तहत हम हैं न फाउंडेशन की नन्हीं सदस्य व बाल पत्रकार आराध्या तिवारी प्रियम के द्वारा शनिवार को राइट टाउन स्थित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को स्वेटर व शॉल का वितरण उन्हें ठंड से बचाने के लिए किया गया। इस दौरान आराध्या तिवारी के द्वारा यह भी संदेश दिया गया की इस तरह से समाज का हर वर्ग ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपने सार्थक कदम बढ़ाए। यह है की आराध्या तिवारी प्रियम स्मॉल वंडर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा हैं।



