एस डी ऍम ने किया शाला का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, घाना, घूँसौर मे श्रीमान पी के सेन गुप्ता, एस डी ऍम महोदय जी द्वारा प्रत्येक कक्षा का, स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया। जन शिक्षक श्रीमान रत्नेश मिश्रा जी साथ रहे। आदरणीय ने छात्र -छात्राओं से सवाल जबाब, संवाद का दौर प्रारम्भ हुआ। शिक्षकों प्रभारी मनीष शुक्ला, तुलसा पटेल, कुंती भलावी, गीता कोल, राजेश्वरी दुबे,माधव पाण्डेय सरोज कोल, दिलीप सिंह, दीपिका चौबे से चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार श्रीमान एस डी ऍम महोदय जी को अवगत कराया कि बच्चों की दर्ज संख्या अधिक है। कमरों की बेहद कमी है एक एक कमरे मे दो दो कक्षायें लग रही है अध्यापन कार्य मे अत्यधिक परेशानी जा रही है। स्कूल के ठीक सामने शिक्षकों, अभिभावकों और नन्हें मुन्ने बच्चों को आवागमन की असुविधा होती है ठीक बाजू से कमर्शीयल ऑटोमोबाइल /वर्क शॉप हैं, जहाँ प्रतिदिन सौ से अधिक ट्राले, ट्रक, बस, ऑटो बहुत स्पीड मे आते हैं बच्चों के साथ किसी भी दिन दुर्घटना हों सकती है। ये सारे वाहन स्कूल के गेट पर लाइन लगाकर खड़े कर दिये जाते हैँ, बच्चों को स्कूल मे प्रवेश मे दिक्कत जाती है। शासन प्रशासन से अनुरोध है कि इन नन्हें मुन्ने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ ना हो जाये रोकथाम की जावे या वैकल्पिक व्यवस्था की जावे



