जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
फूटी पाइप लाइन हजारों लीटर पानी प्रतिदिन हो रहा बर्बाद

जबलपुर दर्पण। नल फूटने से व्यर्थ जल की हो रही बर्बादी। मदर टेरेसा नगर के मेन रोड में , वैसे भी गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है और ऐसे में जल का फ़ालतू में बहना दिल पर चोट सी लगती है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि एक समय ऐसा था जब मदर टेरेसा कॉलोनी के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होते थे पर जब आज मीठे पानी नर्मदा जल किस प्रकार बर्बादी हो रही है इसका जिम्मेदार सिर्फ शासन प्रशासन नगर निगम है इस समस्या का जल्द निपटारा होना चाहिए।



