बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। पनागर विधानसभा के ग्रामीण छेत्र के सैंकड़ों गांव लागतार बिजली की समस्या से परेशान हैं, पिछले दो दिन से घरों को चौवीस घंटे मिलने वाली बिजली भी टोटल बंद है,और किसानो को मिलने वाली 10 घंटे वाली बिजली भी नहीं मिल रही है, लगभग प्रत्येक गांव के ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिन्हे बदला भी नही जा रहा है, इन्ही सब समस्याओ के विरोध में आज सलैया (पनागर) सबस्टेशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलखाडू ने किसानों और छेत्रीय लोगों के साथ मिलकर घेराव किया, मौके पर जे.ई. चौधरी पनागर (ग्रामीण) और ए.ई. सक्सेना जी ने मौके पर पहुंचकर तत्काल समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। खेत की बिजली दस घंटे, घरों की बिजली 24 घंटे देने और खराब हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने, ओवरलोड आदि की समस्याओं को दो दिन में दूर करने का भरोसा दिलाया है, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पटेल जी ने ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को चेतावनी दी है की दो दिन में बिजली से संबंधित सभी समस्याओं को दूर किया जाए अन्यथा कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में किसान उपस्थित थे जिसमे मनीष पटेल, राजेश पटेल, विवेक पटेल, जुगिंदर पटेल, विनोद पटेल, रामकृपाल पटेल, राजू पटेल, गनेश पटेल,धर्मेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल, वीरेंद्र पटेल, कृष्णकुमार पटेल, ऋषि पटेल, रिंकू पटेल, लकी पटेल, संतोष पटेल, मंगल पटेल, आलोक पटेल, सुखदेव महोबिया,रविंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल, शिवकुमार , अमन पटेल, नरेश पटेल और सैकड़ों की संख्या में छेत्र वासी उपस्थित रहे ।



