रोड निर्माण डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

जबलपुर दर्पण। तिलक वार्ड अंतर्गत गलगला चौक दुर्गा मंदिर से मुमताज बिल्डिंग बड़ी ओमती चौराहा से टाउन हॉल तक की सड़क जो की अत्यधिक जर्जर स्थिति में थी व्यवसाय क्षेत्र होने के कारण व्यापारियों को इस क्षेत्र में आवागमन में अत्यधिक परेशानी जा रही थी इसको देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद एमआईसी सदस्य शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी के प्रयास से रोड निर्माण डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना जी के मुख्य अतिथि में शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी आमीन खान राजू पहारिया,एजाज उस्मानी, तौफीक खान,सुमित तिवारी,प्रफुल्ल जयसवाल,एजाज खान डीजे, एडवोकेट लक्ष्मी जयसवाल,रामबाबू गुप्ता,सरफराज खान,रंजीत जयसवाल,सुरेश कुशवाहा,शफीक खान पान आदि की उपस्थिति में हुआ जिसमें पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी,ने जानकारी देते हुए बताया क्षेत्र के नागरिक व्यापारी व्यवसाय जर्जर रोड के कारण अत्यधिक परेशानी झेल रहे थे क्षेत्रीय व्यापारियों की मांग पर इस रोड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया गया जिससे क्षेत्र जनों में अत्याधिक खुशी थी
प्रकाश नार्थ।



