दत्त मंदिर टेलीग्राफ गेट नं.4 में धूमधाम से मनाया प्राकट्योत्सव*

जबलपुर दर्पण। माता अनसूया अत्रि ऋषि के अंगना में ब्रह्मा,विष्णु और शिव के समन्वित स्वरूप भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्योत्सव टेलीग्राफ गेट नंबर 4 स्थित दत्त मंदिर में कल हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया ।जिसके अंतर्गत प्रातः काकड़ आरती, महा अभिषेक, पूजन और गुरु चरित्र का पारायण हुआ। गुरु चरित्र का पारायण, ठीक 12 बजे भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया। आज 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 4:30 बजे तक भंडारा होगा।
विशिष्ट धार्मिक आयोजन में मंदिर के प्रधान अर्चक दिगंबर तारके,जयश्री तारके, पार्षद प्रतिभा भापकर, पार्षद अमरीश मिश्रा,छाया कलमकर, रत्ना वैध, सुमति पाठक, वंदना, डॉ. एच. पी.तिवारी, हंसा पाठक, मधु शर्मा , विध्येश भापकर, मयंक, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों ने दत्तात्रेय भगवान का षोडशोपचार पूजन अर्चन कर आरती की ।



