इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

जबलपुर दर्पण। कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाली कलाकार मंजू जायसवाल का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है |इन्होंने सबसे छोटे साइज 1 सेंटीमीटर 1.5 सेंटीमीटर के गणेश जी की पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया है |श्रीमती मंजू ने पेंटिंग का कभी कोई कोर्स नहीं किया |वे स्वप्रेरणा से अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स जैसे – मग, दीवार ,कैनवास ,कद्दू के बीज, जूट के थैले आदि में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरती हैं |इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में श्रीमती मंजू का नाम दर्ज होने से संस्कारधानी गौरवान्वित है |इसका श्रेय वे अपने माता-पिता और पति अंचल चौकसे को देती हैं | इस अवसर पर प्रसंग संस्था के संस्थापक इंजी. विनोद नयन डॉ मकबूल अली, निर्मला तिवारी निरंजन द्विवेदी, अंबर जादौन, बसंत शरमा, दुर्गा सिंह पटेल, राजेश लखेरा, कविता राय, डॉक्टर प्रतिभा पटेल आदि ने इस सम्मान पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।



