मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हितग्राहियों को बाटे स्वीकृत पत्र

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। प्रदेश में विगत 2 माह से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इसके लिए प्रदेश के सभी नगर एवं ग्रामीण स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री जन-सेवा हितलाभ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, शक्ति देवकुमार यादव, परिषद के सभी पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों सहित पाटन एसडीएम मो शाहिद खान, तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, सीएमओ नीलम चौहान एवं नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। जिन हितग्राहियों से आवेदन लिए गए उन सभी हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया जिसमें राजस्व विभाग के 1197 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के 10 32 में से 973 नागरिक आपूर्ति के 245 सामाजिक न्याय के 165 नगरी विकास के 100 में से 78 आवेदन स्वीकृत किए गए थे जिन्हें आज स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए जिससे समस्त हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।







