थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं जागरूकता लाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के परिपालन में समस्त जिले के पुलिस स्टाफ को सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता की शपथ पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल द्वारा दिलाई गई जिसके मुख्य बिंदु मोटर साइकिल चालकों को हेलमेट लगाने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के साथ सड़क पर दुर्घटना का शिकार हुए घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर यह शपथ दिलाई गई साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार के सदस्यों को इनकी जानकारी प्रदान कर उन्हें भी पालन कराने संबंधी विषयों पर थाना प्रभारी द्वारा अपनी बात रखी गई शपथ कार्यक्रम में समस्त पुलिस स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।



