अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कोनी मोड़ के पास बुलेरो अनियंत्रित होकर पलटी:मामला दर्ज

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। पाटन थाना क्षेत्र के कोनी मोड़ के पास एक बुलेरो के दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सोहनलाल रजक उम्र 47 वर्ष निवासी बड़खेड़ा थाना हिंडोरिया जिला दमोह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार आशाबाई रजक, गुड्डी बाई रजक, कल्लू रजक, मिठ्ठन रजक के साथ हटा से ग्राम बरही बुलेरो क्रमांक एमपी 34 बीए 0745 से जा रहे थे चालक ने गाड़ी तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए कोनी मोड के पहले घटिया के पास बुलेरो पलटा दिया जिसमें बैठी आशा बाई, कल्लू रजक, गुड्डी बाई रजक एवं अन्य सवारियों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयी हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



