सेंट अलोयसियस स्कूलपोलीपाथर ने मनाया वार्षिक एथलेटिकमीट

सेंटअलोयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोलीपाथर में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया।
ऐसा माना गया है कि एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। प्रत्येक स्कूल प्रशासक और शिक्षक जानता है कि स्कूल का गौरव एक स्कूल को अधिक सकारात्मक वातावरण बनाता है, और एथलेटिक्स अक्सर इस गौरव को बढ़ावा देने के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक होता है। इसी भावना से ओतप्रोतसेंटअलोयसियस स्कूल पोलीपाथरमें वार्षिक “एथलेटिक मीट” का आयोजन किया गया वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राहुल ए. गोहद,विशिष्टअतिथि रेवह.फादर जॉर्ज पी.ए., शाला प्रबंधक महोदय रेवह.फादर एस.जी.विल्सन, शालाप्राचार्या सीमा टॉमी,उप प्राचार्य सर डेनिस पैट्रिक की उपस्थिति में किया गया।शालाकी वर्ष भर के खेलकूद स्पर्धाओं के अंकों को देखते हुए आज के वार्षिक स्पर्धाओं के मूल्यांकन के पश्चात चारों दलों का परिणाम निकाला गया।जिसके अनुसार प्रथम स्थान परलाल दल,द्वितीय स्थान पर नीला दल एवं तृतीय स्थान पर पीलादल ने अपना स्थान बना कर अपने-अपने दलों के छात्र – छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आज का यह सफल वार्षिक एथलेटिक मीटशाला के खेल “प्रभारी” नितिन नायडू,शाला खेल प्रशिक्षकडॉक्टर योगेश कुमार गौतम एवं श्रीमती रंजना सिंह के कुशल वह सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ।



