जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गन फॉर ग्लोरी से चयनित हुऐ राइफल शूटर्स

जबलपुर दर्पण। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की नयी नीति के अनुसार नेशनल शूटर्स को ग्रुप ए एवं ग्रुप बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में 65वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शूटर्स का चयन हुआ है। इनमें सीनियर केटेगरी के टॉप 50 , जूनियर केटेगरी के टॉप 25 एवं यूथ केटेगरी के टॉप 15 शूटर्स का चयन हुआ है। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक होने वाली इंडियन टीम सिलेक्शन ट्रायल्स 1 एवं 2 में ग्रुप ए के शूटर्स भाग लेंगे। नेशनल स्क्वाड या इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ग्रुप ए से ही किया जायेगा, अतः ग्रुप ए में चयनित शूटर्स के पास यह अवसर होगा की वे 1 एवं 2 इंडियन टीम सिलेक्शन ट्रायल्स में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दें तथा इंडियन स्क्वाड में आने की अपनी दावेदारी मजबूत करें। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर से सात शूटर्स का चयन ग्रुप ए में हुआ है. ये सभी शूटर्स अन्तरराष्ट्रीय कोच निशांत नथवानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। गन फॉर ग्लोरी से चयनित राइफल शूटर्स श्रेया अग्रवाल , गौतमी भनोट , सत्यार्थ पटेल , रामायनी बघेल , डरायस सौराष्ट्री , आरनिशा चौधरी एवं अजय मालिक। अकादमी के संचालक प्रशांत जैन ने इन सभी शूटर्स को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88