अमीषी शुक्ला ने स्कूल में पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

आम के पेड़ में तब्दील हो रहा है पहली कक्षा में लगा पौधा
जबलपुर दर्पण। हरा भरा जबलपुर और पर्यावरण को संरक्षण करने का संदेश देते हुए जबलपुर शहर के केंद्रीय विद्यालय सीएमएम की चौथी क्लास की छात्रा अमीषी शुक्ला ने अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया साथ ही अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों को भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संदेश दिया गौरतलब है अमीषी अपने पहले जन्मदिन से पौधारोपण कर रही है और उनका कहना है कि वे अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा रोपित करेंगी और उनके माता-पिता भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं और शादी के सालगिरह पर भी पौधारोपण करते हैं प्रकृति को हरा भरा बनाने सबसे अच्छा माध्यम है जब बच्चे प्रकृति के करीब जाते हैं और अपने साथ पढ़ रहे बच्चों को भी संदेश देते हैं अमीषी श्रीराम एनवायरमेंट एंड सोशल सर्विस एसोसिएशन संस्था में सेवा कार्य भी करती हैं और अपना सहयोग भी करती हैं और बचपन से सेवा कार्य वह अपने परिवार मैं देखती आ रही है और यही कारण है कि वह प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस विषय पर मिलती हैं और उनसे वार्तालाप करती हैं और सभी उनकी गतिविधि और क्रियाकलाप पर उनकी तारीफ करते हैं उनके इस कार्य के लिए उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।



