जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विद्युत मंडल बालक मंदिर स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। म.प्र. विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन म.प्र. विद्युत महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. अंजना तिवारी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ अंजना तिवारी ने कहा की विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है। प्रतियोगिता आयोजित कराने का उद्देश्य यही है कि शाला के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे आए। उन्होने कहा कि विद्यार्थी आजकल मोबाईल पर अपना ज्यादा समय व्यतीत करते है, ऑनलाइन गेम खेलते है जिसके कई दुष्परिणाम सामने आ रहे है इस पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिल्पी सोनी व दीपाली पोहेकर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सरोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में खेल प्रभारी शिक्षिका किरण पटेल, शिल्पी सोनी, तरूलता शंकरन, नीतू अवस्थी, कार्यालय इंचार्ज श्रीमति वंदना श्रीवास्तव व शाला की समस्त शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88