साई बाबा ने पालकी में किया नगर भ्रमण

जबलपुर दर्पण। श्री साई दरबार सदर मंदिर में सतगुरू साईनाथ महाराज जी की के प्रमुख पुजारी अर्जुन बाबा के तत्वधान में बाबा का प्रातः मंगल स्नान एवम अभिषेक पूजन, सत्यनारायण जी की कथा, तत्पश्चात साई भक्त जनों ने साई बाबा के जय कारो के साथ बाबा को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण कराया साई बाबा जी की पालकी का भक्तजनों के द्वारा जगह जगह आतिशबाजी कर स्वागत किया गया सदर बाज़ार से होते हुए विभिन्न गलियों से निलकते हुए मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ, बाबा की संध्या आरती के पश्चात विशाल साई भोग परसादी का वितरण किया गया इस अवसर पर श्री साई भक्त समिति ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवम दरबार के पूजारी श्री अर्जुन बाबा जी के सानिध्य में सभी साई भक्तो द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



