जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रभक्त पीढ़ी के निर्माण में सहायक होगा वीर बाल दिवस

जबलपुर दर्पण। राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए मात्र 7 और 9 वर्ष की अल्पायु में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादे बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह की स्मृतियों को अक्षुण्य बनाए रखने तथा उनके जीवन आदर्शों से बालकों के अंतर्मन को राष्ट्रप्रेम और धर्मनिष्ठा की भावना से ओतप्रोत करने के उद्देश्य से आरंभ किए गए वीर बालदिवस के आयोजनों से धर्मनिष्ठ और राष्ट्रभक्त पीढ़ी का निर्माण होगा। उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच द्वारा पीएसए पब्लिक स्कूल गढ़ा में वीर बालदिवस के आयोजन में मदन महल गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव सरदार रंजीत सिंह भामरा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। आयोजन में विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार जैन व संजय शुक्ला, प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी.तिवारी,प्रांत मंत्री जीवेश पांडे,संभागीय महिला प्रमुख श्रीमती बालेंदु सोनी,महानगर अध्यक्ष मेजर दिलीप अवस्थी,महामंत्री सूबेदार नरेंद्र मिश्रा,संगठन मंत्री इंजी. अभय खरे,महानगर महिला प्रमुख श्रीमती मंजू इंगले ,सुधीर पांडे व संतोष मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् सुनीता शुक्ला,विवेक शुक्ला,मंच की वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू शर्मा,भारती जैन,सुरभी जैन, विनीता मिश्रा,एड.अखिलेश उपाध्याय,अभय प्यासी, राजेश जैन,कुलदीप त्रिपाठी,सुमित प्यासी व रेणु केवट सहित बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता तथा बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88