जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को लेकर आर्थिक प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। तिलवारा से चरगवां रोड के मध्य उमरिया डुंगरिया स्तिथ बड़े औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर जी के निर्देशानुसार आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जबलपुर महानगर द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक स्तिथि से अवगत करवाया गया ।
आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विशेष नागदेव और जिला संयोजक अनिल चौहान (मोनू) द्वारा बताया गया कि उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र पहुंचने का एकमात्र रास्ता तिलवारा से चरगवां होकर जाना ही संभव है । जिसमें आए दिन लूटपाट जैसी घटनाएं आम हो रही है जिससे शहर के उद्योगपति वर्ग को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । विगत कुछ माह पूर्व शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति से लूटपाट जैसी स्थिति निर्मित हुई थी जिसमे उनके और परिवार के ऊपर लूट का प्रयास और हमला किया गया था । जिसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने में दी गई थी । कुछ समय की रोकथाम के बाद पुनः लूटपाट की घटनाएं आम हो गई है । जिसको देखते हुए आज भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपकर संबंधित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने एवं उमरिया डुंगरिया क्षेत्र में अस्थाई चौकी स्थापित करने का निवेदन किया गया । जिससे उद्योगपति भाइयों को हो रही परेशानियों का निराकरण हो सके ।
इस दौरान भाजपा जिला संयोजक अनिल सिंह चौहान मोनू, एड. योगेश लोखंडे, राजा सोनकर, विनीत गोकलानी, विमलचंद गोलछा, अभय मिश्रा, विशुद्ध जैन, मनीष गुप्ता, भविष्य अग्रवाल, अभय सोलंकी, सोनू मखीजा, पलक ठाकुर, अनिल कोष्टा, शैलेश जैन, अल्केश वाल्मीकि, हिमांशु चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88