झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट ने अटलजी की मनाई जन्म

जबलपुर दर्पण। भाजपा महानगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर भारतीय जनता पार्टी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल एवं प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर के निर्देशानुसार भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजक आशीष चौरसिया ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगणों के साथ मिलकर अटल जी की जन्म जयंती मनाई।जिसमे आशीष चौरसिया ने बताया कि माँ भारती के मस्तक पर कुंकुम तिलक की भांति सुशोभित, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक और प्रेरणास्रोत, अभूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयन्ती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा में क्षण-क्षण समर्पित रहा आपका जीवन चिरकाल तक एक अमर ज्योतिपुंज बनकर हम सभी का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट महानगर सह सयोंजक आशीष चौरसिया वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत सोनी नंदन तिवारी अजित जैन श्रीकांत चौरसिया संजय सोनी कमलेश जैन महेश सोनी सौरभ चौरसिया सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



