जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में विश्व की सबसे बड़ी ‘वर्ल्ड रामायण का होगा आयोजन

विदेशी लोग भी रामायण में अपने अपने विचार रखेंगे

जबलपुर दर्पण। वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेस के मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि संस्कारधानी में लगातार 3 बार वर्ल्ड रामायण क
कान्फ्रेस का आयोजन 6, 7 और 8 जनवरी को मानस भवन, में होगा। इस वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेस की विषयवस्तु ‘‘रामायण की सौम्य शक्ति’’ है। विश्व के रामायण पर होने वालें कार्यक्रमों में यह एक अनूठा एवं एकमात्र आयोजन है जहां रामायण पर अकादमिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं संस्कृतिक विधा के विद्वान एक मंच पर उपस्थित होते हैं। विश्व भर की दृष्टि को आकृष्ट करनेवालें इस आयोजन में संस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का भी समावेश किया गया है। समिति की प्रमुख सलाहकार साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने बताया कि यह आयोजन ब्रह्मर्षि मिशन समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित है एवं स्वामी विश्व भारती दीदी (यूके) एवं प्रो.राजेंद्र अरुण (मॉरिशस) की स्मृति में समर्पित है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बताया नगर पालिका निगम के द्वारा इस आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है, साथ ही इस आयोजन के उद्घाटन सत्र में सांसद एवं प्रखर वक्ता डॉ.सुधांशु त्रिवेदी एवं आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहेंगे।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि इस आयोजन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत मानस भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। आयोजन के संयुक्त अध्यक्ष पंडित अशोक मनोध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीरामलीला समिति गढ़ा, जाबालिपुरम द्वारा ‘‘शबरी प्रसंग’’ एवं ‘‘नंदी ग्राम की एक शाम’’ का मंचन होगा, एवं 6, 7, एवं 8 जनवरी को अंजनिया जिला मंडला के ग्राम सीतारप्टम की वनवासी रामधुन मंडली द्वारा अखंड रामधुन की प्रस्तुति होगी।

आयोजन समिति के सचिव डॉ.अखिलेश गुमाश्ता ने बताया कि तृतीय वर्ल्ड रामायण की सफलता हेतु लगभग 13 हजार सुदंरकांड पाठ डॉ.विनोद दुबे एवं डॉ.राजेंद्र नेमा के संयोजन में किए गए हैं जिसकी पूर्ण आहुति 5 जनवरी को मानस भवन में होगी। इसके उपरांत सांय 6 बजे ग्वारीघाट में नर्मदा आरती नगर पालिका निगम के सहयोग से आयोजन की सफलता हेतु की जाएगी। इसके उपरांत मानस भवन में डॉ.सुधीर अग्रवाल के द्वारा नर्मदा कलश की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन में 30 विदेशी विद्वानों सहित लगभग 50 विद्वान भाग ले रहें हैं। इसमें 12 समग्र सत्र, 3 अध्यात्मिक सत्र एवं 5 प्राइम टाइम सत्र होंगे, साथ ही सुबह 10 से सांय 4 बजे तक रामायण पाठशाला का आयोजन दिल्ली के शांतनु गुप्ता द्वारा किया जाएगा, जिसमें स्कूल कॉलेज के लगभग 350 छात्र भाग लेंगे।
एड.रविरंजन ने बताया कि तृतीय वर्ल्ड रामायण कॉन्प्रâेंस में सांस्कृतिक कार्यक्रमकों का आयोजन सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा, इसमें इम्फाल की लवकुश रामायण, रुपवाणी बनारस, केरल की प्रसिद्ध गायकिा सूर्या गायत्री की भजन संध्या, थाईलैंड की रामायण प्रस्तुति, रामलीला समिति गढ़ा की प्रस्तुति एवं आभाष जोशी के द्वारा गीतों की शाम का अयोजन किया जाएगा, साथ ही रामायण पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामायण पर कविता लिखनेवाला सुदीप भोला, राजेंद्र प्रियांशु, अयोध्या, तरुण जैन, आशीष सोनी, एवं दीपक तिवारी की उपस्थिति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88