राशन लेने दुकानो मे उमड रही भीड

पन्ना। जहां एक ओर कोरोना को लेकर पूरे जिले मे कोरोना कर्फ्यू तथा लाक डाउन लगाया गया है जिसके तहत किसी भी प्रकार की भीड भाड एकत्रित न करने के आदेश जारी किये गये है। वहीं दूसरी ओर राशन दुकानो मे राशन लेने के लिए लोगो की भारी भीड उमड रही है इस संबंध मे प्रशासन को व्यवस्था बनानी चाहीए जिससे भीड एकत्रित न हो दुकानदार लगातार राशन दुकाने खोले तथा क्रम अनुसार लोगो को राशन का वितरण करें जिससे आसानी से लोगो को राशन भी उपलब्ध हो जायें तथा अनावश्यक भीड भी न लगें जिला मुख्यालय मे बल्देव मंदिर स्थित उपभोक्ता भंडार की दुकानो मे राशन लेने वालो की भारी भीड देखी जा सकती है जिससे कोरोना महामारी फैलने का खतरा बढ गया है। इस संबंध मे प्रशासन को व्यवस्थित ढंग से राशन वितरण कराना चाहीए।



