तीस वर्ष की क्रमोन्नति सूची जारी की जाए

जबलपुर दर्पण। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि षिक्षा विभाग में कार्यरत जिन शिक्षकों ने अपनी सेवा के 30 वर्ष पूंर्ण कर लिए हैं उनकी एक सूची लगभग 10 षिक्षकों की जारी की जा चुकी है परंतु अभी अधिकांष शिक्षक जिन्होने अपनी 30 वर्ष की सेवा पूंर्ण कर चुुके है उनकी तृतीय (तीसरी) क्रमोन्नति पाने की सूची अभी जारी नहीं हुई हैं। ये सभी पात्र षिक्षक अपनी तीसरी क्रमोन्नति पाने के इंतजार में है अतः पात्र षिक्षकों की सूची जारी की जानी चाहिए। शिक्षा विभाग में कार्यरत षिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा पष्चात प्रथम क्रमोन्नति, 24 वर्ष की सेवा पूंर्ण करने पर द्वितीय क्रमोन्नति एवं 30 वर्ष की सेवा पूंर्ण करने पर तृतीय क्रमोन्नति का लाभ दिया जाता है वहीं 30 वर्ष की सेवा पूंर्ण करने वाले सैकड़ों षिक्षक तृतीय क्रमोन्नति का लाभ पाने की बाट जो रहे है परंतु दूसरी सूची जारी नहीं होने से उनके मन में निराषा है और रोष भी व्याप्त है। संघ के दिनेश गौड़ राकेश श्रीवास हेमंतठाकरे, शहीर मुमताज़, एनोस विक्टर, स्टेनली नाॅबर्ट, राॅबर्ट फ्रांसिस ने मांग की है।



